
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क
लखनऊ। पश्चिमी बंगाल में महिला डाक्टर के साथ हुई घिनौनी घटना के विरोध में आज लखनऊ विश्वविद्यालय में भी काफी गहमा-गहमी रही। नेशनल स्टूडेंटृस यूनियन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने जमकर हंगामा किया। विश्वविद्यालय परिसर के अंदर हो रहे हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। आक्रोशित पदाधिकारियों की विश्वविद्यालय प्रबंधन से पुलिस की मौजूदगी में तीखी नोकझोंक हुई।
पश्चिम बंगाला में बलात्कार के बाद डॉक्टर की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से पूरे देश में उबाल है। आए दिन कहीं न कहीं हत्यारोपियों को पकड़ने की मांग उठ रही है। डाक्टरों के अलावा युवा सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं। इसी के तहत शनिवार को एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि डॉक्टर के हत्यारोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। वहीं महिलाओं के उत्पीड़न पर भी सरकार सख्त रवैया अपनाए। हंगामा की जानकारी मिलने पर विश्वविद्यालय प्रबंधन के लोग भी आ गए। मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब प्रबंधन ने उनसे विवि परिसर के बाहर जाकर धरना-प्रदर्शन करने को कहा। इसके बाद छात्रों की उनसे तीखी नोकझोंक भी हुई। इस बीच सूचना पर पुलिस भी आ गई। बाद में किसी तरह से समझाकर आक्रोशित छात्रों को शांत कराया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव आर्यन मिश्रा, अहमद रजा, सुधांशु, विशाल, प्रिंस और अंकुश आदि मौजूद रहे।






