संचारी रोग नियंत्रण एवम दस्तक अभियान की बैठक ब्लाक सभागार में की गयी

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क 

माधौगंज हरदोई : संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक ब्लॉक सभागार में बीडीओ के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में साफ सफाई,मच्छरजनित बीमारियों के रोकथाम व बचाव आदि की जानकारी दी गई।


ब्लाक सभागार में आयोजित संचारी रोग नियंत्रण की बैठक में बीडीओ प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने सभी ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के घर-घर जाकर प्रचार प्रसार के माध्यम से बीमारियों के बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा जिससे संचारी रोगों से लोगों को ग्रसित होने से बचाया जा सकेगा उन्होंने साफ-सफाई पर बेहतर ध्यान देने के लिए कहा उन्होंने कहा कि बचाव के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में झाड़ियों, नाली की सफाई करने को कहा। एंटी लारवा का छिड़काव एवं फागिंग समय-समय पर कराई जाए जिससे मच्छरों के प्रकोप से बचा जा सके। सीएचसी के बीसीपीएम मोहम्मद वकील ने संचारी रोग के विभाग द्वारा जारी की गई गाइड लाइन के बारे विस्तार से जानकारी दी। बैठक में सेक्रेटरी सोबरन लाल,कन्हैया लाल,प्रधान चन्द्रकिशोर आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button