औषधि विभाग की टीम ने मारा छापा, दवाएं की सीज

 

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोर्ई। औषधि विभाग की टीम ने शाहाबाद क्षेत्र में छापेमारी की। छापे की सूचना से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। छापे के दौरान बंद मिले मेडिकल स्टोर के बाहर नोटिस चस्पा किए गए। वहीं हजारों रूपये की दवाएं सीज की गर्ई। 


सहायक आयुक्त (औषधि) लखनऊ बृजेश कुमार एवं औषधि निरीक्षक स्वागतिका घोष के साथ संयुक्त रूप से फर्म मेसर्स मोहन मेडिकल स्टोर वेझा चौराहा शाहाबाद पर छापा मारा। जिस पर टीम ने वहां पर नोटिस चस्पा कर दिए। छापे के दौरान फर्म की प्रोपराइटर विश्व मोहन पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम सोहरा शाहाबाद देहात को बुलाया गया। मौके पर आने से उनसे पेपर मांगे गए जो वह दिखा नहीं सके। वहीं दुकान खुलवाने पर भारी मात्रा में दवा का स्टोर मिला। हालांकि संचालक द्वारा क्रय-विक्रय के बिल न दिखा पाने पर करीब 70 हजार की कीमत की दवाइयां सीज कर दी गर्ई इसके अलावा दो नमूने लेकर जांच को भेजे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button