नकलविहीन परीक्षा कराने को एक्टिव रहे अधिकारी

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोर्ई। जिले में चल रही पुलिस भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन अधिकारी एक्टिव रहे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए अधिकारियों ने कई केंद्रों का दौरा किया।


आज यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का आखिरी दिन है। दो पालियों में हो रही परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए अधिकारी पूरी ताकत लगाए हुए थे। परीक्षा के दौरान जिले आला अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। शनिवार को एसपी नीरज कुमार जादौन ने पहली पाली में राजकीय बालिका इंटर कालेज व पॉलीटेक्निक में बनाए गए केंद्र का निरीक्षण किया। कुछ रूम में जाकर उन्होंने परीक्षा का माहौल देखा। कंट्रोल रूम के जरिए भी उन्होंने परीक्षा पर नजर रखी। कहा कि आज आखिरी दिन है, लिहाजा सभी अधिकारी नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए पूरी कोशिश करें। इसके बाद उन्होंने ट्रेजरी का भी निरीक्षण किया। यहां पर भी ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button