बहराइच में दंगा कराने वालों पर हो कठोर कार्रवाई

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ। अखिल भारतीय ब्रह्मïा समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बहराइच में दंगा कराने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। 


पदाधिकारियों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। उनका कहना था कि कई सालों से प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ है। जिस वजह से यूपी को दंगा मुक्त प्रदेश कहा जाता है। लेकिन बहराइच में हुई घटना काफी निंदनीय है। इससे जिले के अलावा यूपी की छवि भी खराब हुई है। लिहाजा इस दंगे के पीछे जो भी शख्स है  उसे तलाश कर कठोर सजा दी जाए। इस दौरान समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीपी अवस्थी, राष्ट्रीय महामंत्री देवेंद्र शुक्ल, सनातन महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉॅ. प्रवीण, मनकामेश्वर मंदिर के महंत देव्या गिरि और जगदीश नारायण शुक्ला आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button