स्वथ्य, निरोगी एवं शक्तिशाली समाज बनाने में योग की महत्वपूर्ण भूमिकाः-डी0एम0 (हरदोई)


राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क 

हरदोई : 10 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन ग्राउड में ‘‘स्वयं व समाज के लिए‘‘ थीम पर आयोजित विशाल योगा कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मा0 राज्य मंत्री आबकारी एवं मद्य निषेध नितिन अग्रवाल ने मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह तथा पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया तथा सभी ने उपस्थ्ति भारी समूह के साथ योगासन किया। कार्यक्रम में मा0 मंत्री ने कहा कि योगा प्रत्येक महिला, पुरूष एवं बच्चों के लिए बहुत जरूरी है और शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वथ्य रहने के लिए कुछ समय निकाल कर प्रतिदिन योगा अवश्य करें। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वथ्य, निरोगी एवं शक्तिशाली समाज बनाने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और जहां सामूहिक रूप से योगा किया जाता है वहां ऊर्जा अधिक होती है, इसलिए सभी लोग अपने के सभी सदस्यों के साथ घर पर या योग केन्द्र पर जाकर नियमित योगा करें और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। कार्यक्रम के उपरान्त जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी आशा रावत ने मा0 मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को पौधे भेंट किये। योगा कार्यक्रम मंे मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्टेªट सुशील कुमार त्रिवेदी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, जिला आयुर्वेदिक युनानी अधिकारी आशा रावत, जिला विकास अधिकारी, पीडी, डीडी कृषि, सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, समाजसेवी तथा भारी संख्या में जनपदवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पतांजलि संस्था के श्री पाण्डे एवं अन्य प्रशिक्षकों द्वारा लोगों को योगा कराने के साथ योगासन से स्वथ्य रहने के उपाय बताये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button