प्रतीक यादव मौत मामले में नया खुलासा, पोस्टमार्टम में हाथ और सीने पर मिले नीले निशान!

KGMU में डॉक्टरों के पैनल की निगरानी में वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम जारी, मौत की वजह अब भी स्पष्ट नहीं

प्रतीक यादव की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। King George’s Medical University में चल रहे पोस्टमार्टम के दौरान हाथ और सीने पर नीले निशान मिलने की जानकारी सामने आई है। डॉक्टरों का पैनल वीडियोग्राफी के साथ जांच कर रहा है।

लखनऊ। प्रतीक यादवकी मौत मामले में पोस्टमार्टम के दौरान बड़ा खुलासा सामने आया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम के दौरान उनके हाथ और सीने पर नीले निशान पाए गए हैं। हालांकि इन निशानों की वजह क्या है, इसे लेकर डॉक्टरों ने अभी कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के सौतेले भाई और भाजपा नेता Aparna Yadav के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया था। उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए King George’s Medical University भेजा गया।

KGMU में डॉक्टरों के पैनल की निगरानी में वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम प्रक्रिया को संवेदनशील मानते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता और मोहनलालगंज से सांसद R. K. Chaudhary भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिवार के करीबी, समर्थक और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता लगातार यादव परिवार से मुलाकात कर रहे हैं।

इससे पहले सिविल अस्पताल के CMS डॉ. देवेश चंद्र पांडेय ने बताया था कि प्रतीक यादव को सुबह करीब 5:55 बजे मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। वहीं, अखिलेश यादव ने भाई के निधन पर कहा कि “प्रतीक जीवन में बड़ा काम करना चाहते थे, उनका इस तरह जाना बेहद दुखद है।”

प्रतीक यादव पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav और साधना गुप्ता के बेटे थे। वे सक्रिय राजनीति से दूर रहते हुए फिटनेस और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े थे। लखनऊ में उनका “द फिटनेस प्लानेट” नाम से जिम संचालित होता था।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button