13 मई को मतदान अवश्य करें:- निधि राठौर

आज खण्ड विकास अधिकारी हरियावां डा0 निधि राठौर ने विकास खण्ड हरियावां के ग्राम पंचायत-अटवाअसिगांव के बूथ संख्या-361, 362, 363 एवं टोलवाआंट के बूथ संख्या-366, 367, 369, 370, 371 व मझोला के बूथ संख्या-368 का निरीक्षण किया गया और निरीक्षण में यथावश्यक सुविधायें जैसे-बिजली, पंखा, लाइट, पेयजल, शोचालय, साफ-सफाई एवं दिव्यांग मतदाताओं हेतु रैम्प का कार्य पूर्ण पाया गया। प्राथमिक पाठशाला अटवाअसिगांव में बच्चों, शिक्षकों को दिनांक 13 मई, 2024 को होने वाले लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु समस्त मतदाताओं को मतदान किये जाने हेतु शपथ दिलायी गई तथा उपस्थित बच्चों को यह भी अवगत कराया गया कि वह अपने घर परिवार एवं पड़ोसियों को दिनांक 13 मई, 2024 को मतदान हेतु प्रोत्साहित किये जाने के सम्बन्ध में कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button