चीफ लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बनें मनोज गुप्ता

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोई। नगर के एक होटल में चीफ लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजर्स वेलफेेयर एसोसिएशन की बैठक हुर्ई। जिसमें पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने संगठन के विस्तार के संबंध में जानकारी दी। साथ ही सभी से संगठन की सदस्यता लेने का आह्वïान किया। बैठक में सीएलआईए की कार्यकारिणी गठित की गर्ई। 


जिसमें मनोज गुप्ता को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जबकि सीबी सिंह को महामंत्री, रामकिशोर शर्मा को सहायक सचिव व रतीराम वर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गर्ई। इसके अलावा प्रदीप पाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील रावत, अमित गुप्ता, शिवराम और राजेश कश्यप को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जबकि संरक्षक मंडल में पारसनाथ अवस्थी, वेदप्रकाश शुक्ला, एपी सिंह चंदेल, राजेश्वर सिंह, दिनेश कुमार सिंह चौहान, आनंद वर्धन सिंह, वीडी गुप्ता, ईश्वर  चंद्र गुप्ता, संदीप सिंह चौहान, रामप्रकाश मिश्रा, अशोक सिंह, सुधीर कुमार विश्वकर्मा व संजय दीक्षित को शामिल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button