क्राइम कंट्रोल करने के लिए बीट चौपाल लगाना है जरूरी: एसपी

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखीमपुर खीरी। जनपद में क्राइम कंट्रोल करने के लिए चलाए जा रहे गुड मार्निंग अभियान के बाद अब बीट चौपाल का आयोजन किया जाएगा। हर थाने में इस चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें क्राइम कंट्रोल करेन के लिए थानेदारा जनता से सीधे संवाद करेंगे।


पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि हर थाने में बीट चौपाल लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे जहां अपराध पर नियंत्रण लगेगा तो वहीं ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण थाना स्तर पर ही हो जाएगा। गांवों के छोटे-मोटे आपसी विवाद इस चौपाल में ही निपटाएं जाएंगे। इसी के तहत फूलबेहड़ थाने में एसपी गणेश प्रसाद साहा की मौजूदगी में बीट चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर साइबर अपराध, मिशन शक्ति, वूमेन पॉवर लाइन, महिला हेल्प लाइन, एंबुलेंस सेवा, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व चाइल्ड लाइन समेत अन्य हेल्पलाइन के संंबंध में सभी को जानकारी दी गर्ई। वहीं फरियादियों की समस्याओं का भा निस्तारण किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button