नेटवर्क न आने से बीएसएनएल के उपभोक्ता परेशान

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

मितौली खीरी। तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बीएसएनएल के उपभोक्ता परेशान चल रहे हैं। नेटवर्क न आने से मोबाइल शोपीस बनकर रह गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि भीखमपुर पंचायत में एक जिओ का टॉवर लगा है। जबकि एक वाई फाई का टावर लगा है। 


इसके अलावा वोडाफोन व आइडिया का टावर भी लगा है। इसके बाद भी ग्राम पंचायत भीखमपुर में केवल रात को ही नेटवर्क आते हैं। सारा दिन मोबाइल शोपीस बने रहते हैं। कई बार बीएसएनएल के उपभोक्ता इस संबंध में अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button