दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया।  इस अवसर पर उन्होंने केंद्र की सुविधाओं और सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने दिव्यांग व्यक्तियों के पुनर्वास और विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। 


सीएमओ डॉ वीरेंद्र को निर्देश दिया कि पुनर्वास केंद्रों में साफ सफाई, विद्युत, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं हर समय उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने केंद्र पर जरूरी पत्रों और रजिस्टर का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों के लिए निरंतर कार्यक्रम और गतिविधिया करते रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अवश्य मिले। इस मौके पर सीडीओ अर्पित उपाध्याय भी मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button