सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं किसान

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोई : कृषक सभागार में माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती की अध्यक्षता में तिलहन मेला, किसान दिवस व भूमि संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती व जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। 


इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की योजनाओं का किसान बंधु लाभ उठायें। बाढ़ के दौरान हर प्रभावित की नियमानुसार सहायता के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। फसल बीमा योजना व किसान समृद्धि योजना जैसी योजनाओं से किसानों को मजबूती मिली है। हॉल के सड़क हादसों को लेकर उन्होंने कहा कि कोई भी सड़क के किनारे न सोये। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिन्हित नालों की मनरेगा योजना के अंतर्गत साफ कराया जाये। कृषि विकास योजना के अंतर्गत खेत तालाब को प्रोत्साहन दिया जाये। इसके अंतर्गत नियमानुसार अनुदान दिलाएं। एफएसएसआई लाइसेंस के लिए कम से कम एक दर्जन एफपीओ को आवेदन कराया जाये। एफपीओ को कम ब्याज पर ऋण देकर व्यवसाय को प्रोत्साहित किया जाये। मंच पर शीर्ष 10 एफपीओ से जुड़े किसानों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक किसान के खेत का सर्वे कराया जायेगा। बोये गए क्षेत्रफल के अनुसार अधिक से अधिक लाभ दिलाया जायेगा। जिनका मकान गिरा होगा उन्हें मकान दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि नदियों के किनारे सभी गावों में नाव की खरीद कर ली गयी है। उपनिदेशक कृषि डॉ नन्दकिशोर ने कहा कि गौ आधारित खेती को अपनाने पर जोर दियज्ञं उन्होंने कहा कि इसमें बाली काफ़ी बड़ी होती है। उपज अधिक होती है। गेहूँ का पौधा नहीं गिरता। किसान नेता राजबहादुर ने भी अपने विचार व्यक्त किये। जिलाधिकारी ने गेहूँ की किस्म विकसित करने वाले किसान विमल को शाल उढाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष व जिलाधिकारी ने किसानों को फ्री मिनी बीज किट वितरित किए। इस मौके पर सामूहिक रूप से पौधरोपण भी किया1 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button