युवक का शव झाड़ियो में मिला नगर में फैली सनसनी

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क 

माधौगंज हरदोई : युवक का शव झाड़ियों में पड़ा मिलने से  नगर में सनसनी फ़ैल गई लोगो ने हत्या कर शव छिपाने की आशंका जताई है। कस्बे के मोहल्ला  अन्नपूर्णा नगर सब्जी मंडी निवासी आशीष पुत्र छोटे कश्यप जो पललेददारी का काम करता था भाई अजीत ने बताया कि मंगलवार की शाम तक घर न आने पर इधर उधर खोज बीन की लेकिन पता नहीं चला बुधवार को लगभग बारह बजे शव आरा मशीन के दक्षिण झाड़ियों में राहगीरों ने पड़ा देखा।


 सूचना पर पहुंचे सीओ बिलग्राम सुनील कुमार शर्मा व प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने घटना स्थल की गहनता से जांच की। शव की पहचान परिजनों ने आशीष के रूप में की। शरीर मे सिर व चेहरे पर चोट के निशान नजर आए। वह अविवाहित था। मृतक के छोटे भाई अजीत ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि आशीष मंगलवार को घर से गया था।उसके बाद शव मिलने की जानकारी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button