
बघौली हरदोई, बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी विनोद द्विवेदी तथा थाना प्रभारी विवेक वर्मा के नेतृत्व में आगामी लोक सभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष सम्पादित कराने के लिए सीमा सुरक्षा बल के साथ थाना क्षेत्र के मसीत, केशवन , बेहटा मुर्तजा, राम गुलाम मझिगवा, गोंडाराव आदि स्थानों में फ्लैग मार्च किया इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बघौली विनोद द्विवेदी ने बताया कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीमा सुरक्षा बलों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया इसी के साथ थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि देश में धारा 144 लगी हुई है और इसी के तहत पुलिस अराजक तत्वों पर कड़ी नजर बनाए हुए है उन्होंने अराजक तत्वों को साफ संकेत दिया कि या तो कानून व्यवस्था का पालन करें या क्षेत्र छोड़कर कहीं बाहर चले जाएं अगर चुनाव के समय किसी भी प्रकार की गड़बड़ी हुई तो अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी सुरक्षा बलों द्वारा की गई कार्यवाही से अराजक तत्वों में डर का माहौल व्याप्त है *रिपोर्टर:_जितेश गुप्ता*








