राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनाई 150वी जयंती 

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क अज़ान खीरी : गोला नगर के खुटार रोड पर स्थित अंशु वर्मा स्टूटेट कंप्यूटर केंद्र पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद पर राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने भारत के लोह पुरुष सरदार श्री वल्लभ भाई पटेल जी की 150वी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई। वही सभी पदाधिकारी ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर जयंती का कार्यक्रम अंशु वर्मा AHP कार्यवाहक अध्यक्ष के नेतृत्व में किया। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने श्री वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर फूल चढ़ाए और केक काटा राकेश कनौजिया ने बताया श्री वल्लभ भाई पटेल एक एकता का संदेश पूरे देश में दिया उन्होंने महात्मा गांधी जी के साथ मिलकर कई बड़े आंदोलन किए और कई आंदोलन में उनकी बड़ी भूमिका रही। इसलिए उन्हें लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम से जाना जाता है। वही रामनिवास गुप्ता ने अपने संबोधन में महानायक बताया कहा कि पूरा जीवन उन्होंने देश के लिए न्यूछावर कर दिए ऐसे युग में पुरुष के लिए शत-शत नमन। जंयती समारोह में जिला अध्यक्ष कनौजिया,जिला उपाध्यक्ष अनुज वर्मा,जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल,कार्यवाहक जिला अध्यक्ष AHP अंशु वर्मा,जिला उपाध्यक्ष AHP अंकित वर्मा,जिला मंत्री AHP मनोज वर्मा,मंडल अध्यक्ष गोल्ड मिश्रा,संजय दीक्षित गुरुजी,आदित्य कुमार श्रीवास्तव,प्रेमचंद राठौर,सुमित,सचिन श्यामू शाह,नवीन गिरी,दिलीप गुप्ता मुन्नालाल वर्मा आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button