घरेलू कलह से परेशान दिव्यांग युवक ने फांसी लगाकर दी जान

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई (भरावन ): अतरौली थाना क्षेत्र के भटखेरवा गांव में घरेलू विवाद से परेशान 25 वर्षीय दिव्यांग युवक विनोद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के पिता मुरली ने बताया कि विनोद सात भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। बुधवार रात खाना खाने के बाद वह बिना बताए घर से निकल गया। गुरुवार सुबह उसका शव खेत में लगे आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला।

विनोद की शादी एक साल पहले लालामऊ की ज्ञानवती से हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही घर में विवाद होने लगा। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button