बेनीगंज के ग्राम चिंता खेड़ा में दूल्हे के ड्राइवर से मारपीट कर सोने की चेन छीनी

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : दीननगर से चिंता खेड़ा कोतवाली बेनीगंज में दूल्हे की गाड़ी चलाकर बारात आये युवक से चिंता खेड़ा गांव के कुछ लोगों ने शराब के नशे में मारपीट गाली गलौज कर सोने की चेन और साथ मे आये युवक की हाय गायब कर दी। घटना की तहरीर दीननगर निवासी अपनी कार लेकर आए शिवा ने कोतवाली बेनीगंज में दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाच पड़ताल शुरू कर दी है।
दीननगर निवासी शिवा ने बेनीगंज पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह अपनी कार मे दूल्हे को लेकर बेनीगंज के ग्राम चिंताखेड़ा मे आया हुआ था। द्वारचार पर आतिशबाजी दगने के दौरान कुछ छिट ज़नातियों पर पड गयी। ज़नातियों मे राजाराम, बबलू, विजय व धर्मेन्द्र ने दूल्हे के ड्राइवर शिवा को समझ गाली गलौच कर मारपीट कर शिवा के गले मे 1.50 लाख की वजन लगभग 15 ग्राम सोने चैन छीन ली। मारपीट मे शिवा का साथी सचिन भी घायल हो गया
कोतवाल संजय यादव ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button