शीरा से भरा टैंकर पलटा, युवक घायल, हाईवे पर अफरा-तफरी

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क धौरहरा खीरी : सोमवार सुबह ढखेरवा सिसैया हाईवे पर शीरा भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे चपेट में आये एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को सी एच सी धौरहरा में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्राप्त विवरण के अनुसार ढखेरवा सिसैया हाईवे के किनारे स्थित महादेव क्रेशर से टैंकर नंबर NLO1AJ –4172 शीरा लोड कर तुलवाई कराने धौरहरा धर्मकांटा आया था वापसी करते समय क्रेशर पहुंचने से पहले ही अनियंत्रित होकर सोमवार को करीब 11 बजे सडक किनारे पलट गया । मौके पर मौजूद चौकीदार अखिलेश चपेट में आ गया। और जख्मी हो गया। टैंकर कपलटने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कफारा चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह व फायर ब्रिगेड कर्मी ने घायल को सी एच सी धौरहरा में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। टैंकर पलटने से उसमें भरा शीरा सडक से लेकर खेतों तक फैल  गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button