शाहजहांपुर: अप्राकृतिक संबंध के दबाव में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क शाहजहांपुर : एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक जतिन (21) पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में पीआरडी जवान श्यामवीर (50) और उसके भाई जयवीर ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या का खुलासा और गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि 23 फरवरी को थाना मिर्जापुर के पृथ्वीपुर गांव में एक बोरे में बंद शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान जतिन के रूप में हुई, और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच में सामने आया कि श्यामवीर प्रादेशिक रक्षा दल (पीआरडी) का जवान है और मृतक से उसके पहले से संबंध थे। जब जतिन बार-बार उस पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा, तो श्यामवीर ने अपने भाई जयवीर के साथ मिलकर गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की जांच में थाना मिर्जापुर पुलिस और एसओजी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार को लगाया गया। जांच के बाद श्यामवीर और जयवीर को गिरफ्तार कर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत जेल भेज दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button