जिला जज ने किया संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ला ने आज अपर जिला जज/विधिक सचिव, नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी के साथ बाल संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किशोर आवास और खेल मैदान की निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को समय से पूरा किया जाए और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

किशोरों के पुनर्वास पर जोर
निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने निर्देश दिया कि संप्रेक्षण गृह में रहने वाले किशोरों के रचनात्मक विकास के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि रोस्टर के अनुसार किशोरों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर हो सके।

इस मौके पर बाल संप्रेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक सर्वेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button