उपमुख्यमंत्री के जनता दर्शन में उमड़ी भीड़!

“समाधान भी होगा, सुविधाएं भी मिलेंगी” – जनता को मिला भरोसा

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने कैंप कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया, जहां सैकड़ों फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर व्यक्ति की हर समस्या का समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी और जन शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने उत्पीड़न, भूमि विवाद, अवैध कब्जों और अतिक्रमण से जुड़े मामलों को गंभीरता से हल करने का निर्देश दिया

जनता की गुहार सुनने खुद पहुंचे उपमुख्यमंत्री, मौके पर दिए आदेश!

जनता दर्शन में प्रदेश के 24 से अधिक जिलों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। इनमें भूमि विवाद, सड़क निर्माण, बिजली समस्या, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, अपराध और अवैध कब्जों से जुड़े मामले प्रमुख रहे।

उपमुख्यमंत्री ने खुद फरियादियों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया कि—
समस्याओं का समाधान इस तरह किया जाए कि लोग बार-बार चक्कर न काटें।
महिलाओं, दिव्यांगों और बुजुर्गों की शिकायतों को प्राथमिकता दी जाए।
भूमि विवादों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर तत्काल कार्रवाई की जाए।

लेकिन क्या जनता को असली राहत मिलेगी?

  • क्या हर समस्या का त्वरित समाधान होगा या फिर फाइलों में ही दब जाएंगी शिकायतें?
  • क्या अधिकारियों की जवाबदेही तय हो पाएगी या सिर्फ निर्देशों तक सीमित रह जाएगा मामला?
  • जनता दर्शन से क्या लोगों को सही मायने में राहत मिल रही है या यह सिर्फ एक औपचारिकता बनकर रह गया है?

सरकार के बड़े दावों के बीच जनता की उम्मीदें टिकी हैं कि इस बार सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई होगी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button