मोटरसाइकिल चोर की शामत आई, मड़ियांव पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा!

चोरी की बाइक बेचने आया था बाजार में ग्राहक का इंतज़ार करने — पुलिस ने पकड़ लिया शातिर!

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखनऊ : मड़ियांव पुलिस की तेज़ निगाहों और चौकसी के चलते आज एक शातिर बाइक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। घटना मड़ियांव थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस टीम हुलासन यादव चौराहा पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान सूचना मिली कि लोढ़ेवारा गांव मोड़ पर एक संदिग्ध युवक चोरी की बाइक बेचने की फिराक में है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही युवक को धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम मोंटी सुफियान उर्फ असमान उर्फ शान बताया, जो कि करमगंज ठाकुरगंज का निवासी है।

📌 पकड़े गए मोंटी के पास से एक चोरी की बाइक (यामाहा UP32JL8078) बरामद की गई जो कुछ ही दिन पहले केजीएमयू मेडिकल कॉलेज क्षेत्र से उड़ाई गई थी।

बाइक की चोरी की रिपोर्ट पहले से ही थाना चौक में दर्ज थी। मोंटी पर मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस की पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह मोटरसाइकिलें चुराकर उन्हें सस्ते दामों में बेच देता था ताकि अपनी “ज़रूरतें” पूरी कर सके।

🔍 कहानी में ट्विस्ट – मोंटी पहले भी कई बार चोरी की वारदातों में लिप्त रह चुका है, और फिलहाल वह कपड़ों की दुकान चलाने की आड़ में अपनी चोरी की दुकान भी चला रहा था!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button