ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना के प्रतिभागियों को दिया प्रशिक्षण

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : सुरसा ब्लॉक के श्रीशचन्द्र अग्रवाल सभागार में एक दिवसीय ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना के विभिन्न घटकों की जानकारी दिए जाने हेतु पंचायती राज विभाग ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में खंण्ड विकास अधिकारी कविता अवस्थी व एडीओ पंचायत विकास चतुर्वेदी ने दीप प्रज्जवलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों को ट्रेनरों के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। जिसमें राज्य प्रशिक्षक पुष्पेन्द्र सिंह ने प्रशिक्षण पेयजल संबंधित प्रतिभागियों को विशेष जानकारियां दी। जबकि अरुण दीक्षित ने जल जीवन मिशन के तहत क्रियान्वित की जा रही जलापूर्ति परियोजनाओं की मूलभूत जानकारियां दी गई। जल आपूर्ति प्रबंधन प्रणाली का परिचय एवं हैंडओवर से पहले और बाद में रखरखाव की जानकारी भी दी गईं। वहीं इस मौके पर विशाल चौहान सहित आशीष मिश्रा के द्वारा पेयजल के संरक्षण सदुपयोग एवं नागरिकों से सुविधा संग्रहण आदि की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गईं। वहीं इस मौके पर ज्ञानेन्द्र दीक्षित मलिहामऊ सहित तमाम कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button