पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में जुलूस निकाल कर पुतला फूंका शहीदों को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  हरदोई :कस्बा सवायजपुर में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में खण्ड पर्यावरण प्रमुख ऋतेश त्रिपाठी व हर्षित सैनी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में आतंकवाद और पाकिस्तान के पुतले का जुलूस निकाला गया । जुलूस निकाल कर हमले के विरोध में पकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबाद देश के गद्दार मुर्दाबाद के नारे लगाये गए। बाद में बस अड्डे के पास पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया। सैकडो की संख्या में उपस्थित लोगो ने प्रधानमन्त्री जी से ठोस कार्रवाई और आर पार की लडाई का अनुरोध किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी डॉ सर्वेश त्रिपाठी हर्षित सैनी रोहित श्रीवास्तव राजा गुप्ता अरनव शालू अचल भदौरिया पिंकू सिंह राजेश दीक्षित राज बहादुर सिंह धिराजू सिंह शिवम पांडे शिवशरण शुक्ला चन्द्रहास श्रीवास्तव राजपाल सक्सेना देबू गुप्ता अशोक सक्सेना विनोद सक्सेना गौरव प्रताप सिंह निहाल गुप्ता रानू सक्सेना मिथिलेश कुमार सहित सैकडो लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button