मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी ‘नन्हू’ पुलिस मुठभेड़ में ढेर

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : थाना आलमबाग पुलिस ने 2.5 वर्षीय मासूम बच्ची से दरिंदगी करने वाले दरिंदे दीपक वर्मा उर्फ ‘नन्हू’ को मुठभेड़ में मार गिराया। वारदात के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने फुल एक्शन मोड में आरोपी को ढूंढ निकाला और जवाबी कार्रवाई में उसे ढेर कर दिया।

दरिंदगी के बाद धरती पर नहीं बचा जगह – अब सीधे मुठभेड़ में मिला इंसाफ!
पीड़िता की मां ने जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी दी, पूरा पुलिस महकमा हरकत में आ गया। आरोपी दीपक वर्मा जो पहले से ही कई गंभीर धाराओं में वांछित था, वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में जाल बिछाया और 6 जून को सुबह देवेश रोड पर उसे रोकने की कोशिश की।

तमंचे से पुलिस पर बरसाई गोलियां, जवाब में ढेर!
पुलिस टीम ने जब आरोपी की स्कूटी (UP32PV4804) को घेरकर रोका, तो उसने अपनी जान बचाने के लिए देसी तमंचे से पुलिस पर दो फायर झोंक दिए। एक गोली प्रभारी निरीक्षक के बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। जान का खतरा देखते हुए पुलिस ने आत्मरक्षा में दो राउंड फायर किए, जिसमें से एक गोली आरोपी के सीने में जा धंसी। घायल आरोपी को तुरंत लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बरामदगी ने खोली आपराधिक दुनिया की परतें!
मौके से एक देसी तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस, ₹270 नकद, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और स्कूटी बरामद हुई।

पूरी फाइल चौंकाने वाली: मासूमों से छेड़छाड़, धमकी और डर का पर्याय बना था ‘नन्हू’!
आरोपी पहले भी POCSO एक्ट, आर्म्स एक्ट और IPC की गंभीर धाराओं में वांछित था। दो अन्य थानों में भी उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज थे।

पुलिस ने दिखाई सख्ती – जनता ने की प्रशंसा
थाना आलमबाग की त्वरित कार्रवाई से न सिर्फ पीड़िता को न्याय मिला, बल्कि लखनऊवासियों ने राहत की सांस ली। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की यह सख्त कार्यशैली आने वाले अपराधियों के लिए कड़ा संदेश बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button