
जम्मू-कश्मीर के राजपरिवार के वंशज और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. कर्ण सिंह के पोते राजकुमार मार्तंड सिंह बुधवार को शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की बेटी रिया बादल के साथ सात फेरे लिए। नई दिल्ली में आयोजित इस हाई प्रोफाइल शादी समारोह में राजनीति से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
इस शादी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

इस विवाह के साथ जम्मू-कश्मीर और पंजाब के दो प्रमुख राजनीतिक परिवारों के बीच पारिवारिक रिश्ता जुड़ गया है। राजकुमार मार्तंड सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. कर्ण सिंह के पोते हैं, जबकि रिया बादल पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनप्रीत बादल की बेटी हैं। इस हाई प्रोफाइल शादी की राजनीतिक गलियारों में भी काफी चर्चा हो रही है।









