कुशीनगर के साखोपार में विराट हिंदू सम्मेलन, हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालु

विराट हिंदू सम्मेलन साखोपार, कुशीनगर में RSS शताब्दी वर्ष पर भव्य आयोजन। संतों ने सनातन धर्म, सामाजिक समरसता और हिंदू एकता पर दिया संदेश। हजारों लोग रहे मौजूद।”

हाइलाइट्स :

  • साखोपार में RSS शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट हिंदू सम्मेलन
  • सह प्रांत प्रचारक सुरजीत जी ने बताए संघ के “पांच प्राण”
  • संत दिव्य सागर महाराज का जाति-भेद से ऊपर उठने का संदेश
  • मातृ शक्ति नूतन दूबे ने धर्म जागरण का किया आह्वान
  • हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति, हनुमान चालीसा पाठ के साथ समापन

कुशीनगर । विराट हिंदू सम्मेलन साखोपार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। यह सम्मेलन साखोपार मंडल स्थित स्व. नवल किशोर, विजय प्रताप स्मृति स्थल के प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर की गई।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत जी एवं मुख्य अतिथि संत श्री दिव्य सागर जी महाराज रहे।

मुख्य वक्ता सुरजीत जी ने कहा कि संघ पिछले 100 वर्षों से हिंदू समाज को संगठित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में संघ समाज को “पांच प्राण” – सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध एवं नागरिक कर्तव्य के माध्यम से जागरूक करेगा।

संत दिव्य सागर महाराज ने कहा कि हिंदू समाज की सुरक्षा तभी संभव है जब हम जाति-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें। उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होकर धर्म ध्वजा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

मातृ शक्ति के रूप में नूतन दूबे ने अपने संबोधन में कहा कि भारत लंबे समय तक गुलामी की मानसिकता में रहा है और अब जागरण का समय है। उन्होंने संपूर्ण हिंदू समाज से संगठित होकर धर्मोत्थान के कार्यों में भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में मऊ से आईं प्रख्यात लोक गायिका सोनी सिन्हा ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुंदरम सिंह सहित अन्य कलाकारों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

सभा की अध्यक्षता अभय प्रताप नारायण सिंह ने की। कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हुआ तथा उपस्थित सभी लोगों को हनुमान चालीसा की पुस्तक वितरित की गई। अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन खंड कार्यवाह जनार्दन जी एवं पत्रकार अजय प्रताप नारायण सिंह ने किया।

इस अवसर पर जिला प्रचारक अभय जी, पत्रकार विनोद तिवारी, सीपीएन पाठक, संतोष सिंह, सुरेंद्र प्रसाद गुप्त, रामसिगार सिंह, भगवाधारी मनोज जी, परितोष जी, इंदरजीत जी, पीयूष प्रताप नारायण सिंह, विजय कुमार शुक्ल, कृष्णानंद पांडे, शैलेश प्रताप नारायण सिंह, मनीष जायसवाल बुलबुल, सचिन पाठक, महंत दीनबंधु दास सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button