पत्थर की मार और मौत का खेल: पत्नी की हत्या में शामिल तीन हत्यारे चढ़े पुलिस के हत्थे!

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क लखनऊ : राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाली एक वारदात ने सनसनी फैला दी जब एक महिला को ईंट से बेरहमी से मार कर मौत के घाट उतार दिया गया। ये घटना उस वक्त सामने आई जब पीड़िता के पति ने थाने पहुंचकर बताया कि उसकी पत्नी सुनीता देवी पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला किया, जिसके चलते इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह दर्दनाक घटना उत्तर जोन के इंटौजा थाना क्षेत्र की है। 7 जून 2025 को खेलेमान मासी नाम के व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी पत्नी को कुछ लोगों ने पहले मारपीट की और फिर पेट पर ईंट से वार किया, जिससे गंभीर रूप से घायल होकर उनकी पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सक्रियता दिखाई और महज कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं:

  1. राजकुमार (35 वर्ष), निवासी हरदोईशा, थाना सिधौली, सीतापुर
  2. रामकिशोर (42 वर्ष), निवासी हरदोईशा, थाना सिधौली, सीतापुर
  3. रामसेवक (25 वर्ष), निवासी मेवालालपुर, थाना कमलापुर, सीतापुर

तीनों आरोपी किसी आपराधिक गिरोह की तरह योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। लेकिन इंटौजा पुलिस की तेज़ तर्रार टीम ने आरोपियों को धर दबोचने में ज़रा भी देर नहीं की।

जिन्होंने हत्यारों को धर दबोचा – टीम इंटौजा के जांबाज़:

  • एसआई रमेश सिंह यादव
  • एसआई शम्सेर राठ
  • एसआई नरेन्द्र कुमार यादव
  • कांस्टेबल डोलराज
  • कांस्टेबल दीपक तौमर

इनकी ताबड़तोड़ कार्रवाई से इलाके में पुलिस की पकड़ और दबदबे की चर्चा है। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेजा गया है।

हत्या की यह वारदात प्रेम-प्रसंग, ज़मीन विवाद या कोई और रंजिश का नतीजा थी? पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल, यह साफ हो गया है कि तीनों आरोपी किसी बहाने से पीड़िता के घर पहुंचे और जानलेवा हमला कर उसे मौत की नींद सुला दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button