राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी का कहर जारी, मौसम विभाग ने लोगों के लिए जारी किया ये अलर्ट

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते दिनों गर्मी के कारण लोगों काफी परेशान हो गए है। लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग की मानें तो अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आम जनता को अधिक सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए गए है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं इस दौरान आर्द्रता का स्तर 48 से 25 फीसदी तक दर्ज हुआ। इससे गर्मी और भी अधिक झुलसाने वाली हुई।
अभी नहीं मिलेगी राहत
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है। इसके साथ ही ये स्थिति लू की भी है। आने वाले 12 जून तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इस दौरान तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। गर्मी में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। जानकारों का कहना है कि गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। दिल्ली में लगातार दूसरी रात भी गर्म री है। लोगों को गर्मी के कारण परेशानी हुई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी बुजुर्गों, बच्चों, सांस, हृदय संबंधित बीमारी वालों को सावधानी बरतने की जरुरत है। इस दौरान हीट स्ट्रोक और डीहाइड्रेशन की संभावना बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button