हरदोई में गंगा का जलस्तर बढ़ा

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : हरिद्वार से 54,182 क्यूसेक और नरोरा से 38,740 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। रविवार को राजघाट गेज स्थल पर जलस्तर 123.92 मीटर तक पहुंच गया है। चेतावनी बिंदु 125.31 मीटर निर्धारित है।

गर्रा नदी का जलस्तर भी बढ़कर 127.25 मीटर हो गया है। इससे तटवर्ती गांवों में बाढ़ की आशंका उत्पन्न हो गई है।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। शारदा नहर के अधिशाषी अभियंता अजय चौधरी ने बताया कि लोगों को पहले ही चेतावनी जारी कर दी गई है।

प्रशासन ने सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए हैं। जल पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें सतर्क हैं। बाढ़ चौकियां सक्रिय कर दी गई हैं। नावों और राहत सामग्री की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार अभी खतरे की स्थिति नहीं है। हालांकि, क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button