कांवडियों को कराया भोजन, भाजपा जिलाध्यक्ष ने बढ़ाया उत्साह

राष्ट्रीय प्रस्तावन न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन तथा  समिति के संरक्षक डॉ सी पी कटियार द्वारा पूजन अर्चन कर भंडारे का शुभारंभ किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बब्बन ने इस अवसर कहा कि ऐसे आयोजन से जहां हम समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं वहीं श्रदालुओं को सुविधा मिलती है और उनका उत्साह बढ़ता है।कार्यक्रम आयोजन में मुख्य  योगदान समिति के सदस्य अशोक फौजी ने किया। बताते चलें कि एस एस एन जनकल्याण समिति प्रत्येक शनिवार को जिला अस्पताल में मरीजों के परिजनों को भोजन पैकेट वितरित किए जाते हैं। यही नही अन्य अनेक अवसरों पर भी लोगों की मदद की जाती है। इसी क्रम में इस शनिवार को कांवड़ लेकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन को जा रहे कांवड़ यात्रियों को जनकल्याण समिति से जुड़े लोगों ने आग्रहपूर्वक भोजन कराया। इस अवसर पर समिति के संस्थापक अरविन्द कुमार सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सिंह, प्रदेश सचिव प्रेम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष डॉ सोहिनी द्विवेदी, प्रियंका सिंह, रूपाली अग्रवाल, मीनू गुप्ता संतोषी अमित सिंह सौरभ सिंह मोनू हर्षित मिश्रा विपनेश कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button