हर घर तिरंगा मंडल गोष्ठी का किया गया आयोजन।

 राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : स्थानीय ब्लॉक सभागार परिसर में “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एक भव्य मंडल स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति की भावना पूरे जोश के साथ झलकी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक सिंह ‘ शुभम” ने शिरकत की।गोष्ठी के दौरान सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष ने “सैनिकों के सम्मान”, “आपरेशन सिंदूर”, और “हर घर तिरंगा” जैसे अभियानों की विस्तार से जानकारी दी और बताया कि कैसे ये पहल राष्ट्र की अखंडता और गौरव को सशक्त करती हैं।विशिष्ट अतिथि शशांक सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह अभियान केवल झंडा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जन-जन में देशभक्ति की भावना जाग्रत करने का एक सशक्त माध्यम है।कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे हर गांव, हर गली, हर घर तक जाकर लोगों को तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करें। इस अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता दिखाई जाए।गोष्ठी में मंडल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता समेत पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, जिला संयोजक संतोष पाण्डेय, मंडल महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह, अश्वनी त्रिपाठी, मनोज पांडेय, युवा भाजपा नेता निशांत सिंह ‘ सत्यम” समेत वरिष्ठ कार्यकर्ता और युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति के गीतों और जयघोष से वातावरण गूंज उठा। कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते ही बनता था।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जहां सभी उपस्थित जनों ने देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button