जरूरतमंद लोगों की मदद करना मेरा लक्ष्य : शालिनी

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क। श्रीमती कृष्णा कुमारी सेवा संस्थान के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को लखनऊ रोड स्थित संस्था मुख्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें संस्था की अध्यक्ष शालिनी सिंह ने स्थानीय महिलाओं और पुरुषों को  सहायक अंग उपकरण प्रदान किए।

इस अवसर पर शालिनी सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे संस्थान का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना है। इसी कारण संस्था समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की मदद करती रहती है। उन्होंने आगे कहा कि इसी श्रृंखला में आज यहां यह आयोजन रखा गया है। इस मौके पर जिन लोगों को सहायक अंग उपकरण उपलब्ध कराए गए उनमें मुख्य रूप से ओमप्रकाश, छुटकौनी, विजय, सरल सिंह, मीना देवी, श्रीपाल, कौशलेंद्र राम, मंगल राम, रानी, अहिबारन, सुरेंद्र, मेवाराम, लक्ष्मी मिश्रा, सुशील सहित करीब ढाई दर्जन जरूरतमंद लोग शामिल हैं।

बताते चलें कि जनपद में समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली शालिनी सिंह अपने संस्थान के तहत समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्यों में सहभागिता करती रहती हैं। आज के कार्यक्रम में संस्था के समस्त पदाधिकारी मौजूद थे। इस कार्यक्रम के आयोजन में पुष्पेंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button