सत्रहवें गोपाष्टमी महोत्सव में 500 से अधिक बच्चों ने लिया गौरक्षा संकल्प

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : श्री धर्मादा समिति गौशाला के सात दिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव के पंचवें दिन विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कल्याण  समिति गोला के सह आयोजन में गौ रक्षा संकल्प कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि राज राजेश्वर सिंह अध्यक्ष पूर्व सैनिक कल्याण समिति,विशिष्ट अतिथि सुखविंदर सिंह टोनी प्रमुख सेवादार गुरुद्वारा गोला,शत्रोहन मिश्रा नगर अध्यक्ष भाजपा, राजेन्द्र सोनी शिक्षक के द्वारा गौ पूजन किया गया। गोपाष्टमी महोत्सव के आयोजक नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू एवं समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह ,अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति अध्यक्ष राज राजेश्वर सिंह ने बच्चों को गौ रक्षा का संकल्प दिलवाते हुए कहा गौ बहुउपयोगी है इसलिए हम गौ माता का पूजन करते है, सदैव गौ माता की सेवा करनी चाहिए।

विशिष्ट अतिथि गुरुद्वारा गोला के प्रमुख सेवादार सुखविंदर सिंह टोनी ने कहा गाय को खुला नही छोड़ना चाहिए। भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा ने कहा गौ माता की हमारे जीवन में महत्त्वपूर्ण भूमिका है। मोदी-योगी सरकार ने गौ संरक्षण के लिए गौ सेवा आयोग का गठन किया है। गोपाष्टमी महोत्सव के आयोजक/ नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा  गौ माता की सेवा एवं आशीर्वाद से मुझे बहुत कुछ मिला है। हमें सिंगल यूज पालीथीन का प्रयोग नही करना चाहिए।क्योंकि इसको जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है तथा गौ माता के खा लेने से बीमार हो जाती है।मै सभी सहयोगी संगठनों के साथ आगंतुक अतिथियों का मैं आभार व्यक्त करता हूँ।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कल्याण समिति एवं नगरपालिका के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ,प्रांतीय महामंत्री शैलेन्द्र सक्सेना, प्रांतीय कोषाध्यक्ष अनुज खरे,प्रांतीय मीडिया प्रभारी श्याम किशोर अवस्थी,सरस्वती विद्या निकेतन प्रधानाचार्य महेन्द्र त्रिपाठी, अवधेश मिश्रा, संजय तिवारी,अरविन्द श्रीवास्तव,डी पी श्रीवास्तव, अवनीश मिश्र,इंजीनियर मिलिन्द शुक्ला ,राम अवतार यादव,रविन्द्र कटियार,सुनील शर्मा, आकाश अवस्थी,विमलेश वर्मा,अविनाश गुप्ता,काके सहगल,अमित गुप्ता,मनोज बाथम सहित अनेक गौ सेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button