“लखनऊ की सहारा सिटी में नया विधानसभा भवन बनाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। LDA ने जमीन का सर्वे पूरा कर रिपोर्ट सरकार को भेज दी है। करीब 200 एकड़ भूमि की आवश्यकता है, जबकि सहारा सिटी में 245 एकड़ से अधिक जमीन उपलब्ध है।”
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में नई विधानसभा भवन निर्माण की चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। इस बार चर्चा का केंद्र है — सहारा सिटी, जहां शासन स्तर पर भवन निर्माण की संभावनाओं का सर्वे पूरा हो चुका है।
सूत्रों के अनुसार, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने शासन के निर्देश पर सहारा सिटी क्षेत्र की जमीन की नपाई और सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। रिपोर्ट अब सरकार को भेज दी गई है।
गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले नगर निगम ने सहारा सिटी की जमीन की लीज निरस्त कर दी थी, जिसके बाद यह भूमि अब सरकार के नियंत्रण में आ सकती है।
नई विधानसभा के लिए लगभग 200 एकड़ भूमि की आवश्यकता बताई जा रही है, जबकि सहारा सिटी के पास 245 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल उपलब्ध है — जिससे यह प्रस्ताव और अधिक व्यवहार्य हो जाता है।
यदि सब कुछ योजना के अनुसार होता है, तो सहारा सिटी लखनऊ का नया राजनीतिक और प्रशासनिक केंद्र बन सकती है। वर्तमान विधानसभा भवन ब्रिटिश काल में निर्मित है और बढ़ते विधायकों एवं सुविधाओं की जरूरतों को देखते हुए नए भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
राज्य सरकार अब रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय करेगी। भूमि आवंटन और वास्तु योजना पर उच्चस्तरीय बैठक जल्द बुलाई जा सकती है।
“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”








