प्रवीण तोगड़िया का जन्मदिन केक काटकर  मनाया गया

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू हृदय सम्राट डॉ० प्रवीण भाई तोगड़िया का 59 वां जन्मदिन पंजाबी कॉलोनी स्थित जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के निवास पर केक काट कर बड़े धूमधाम से मनाया गया या। राकेश कनौजिया ने देशवासियों एवं सनातन को तथा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा कि डा० साहब ने  पूरे देश में एक लाख श्री हनुमान चालीसा चलाएं जाने का संकल्प लिया। हमारा लक्ष्य है इनके दिशा निर्देश पर लखीमपुर खीरी में 501 हनुमान चालीसा चलाया जाएगा। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता 5–5 लोगों की समिति बनाकर और मठ मंदिर धार्मिक स्थल में अपने-अपने क्षेत्र में इसका संचालन करेंगे। इसी दौरान प्रमोद गुप्ता नगर अध्यक्ष ने अपने संबोधन में सभी को जात पात से मुक्त होकर एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने समुदाय स्वास्थ्य केंद्र गोला में भारी संख्या में पहुंचकर सभी मरीजों को फल वितरण किया और सभी मरीजों को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल,जिला मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ला,ब्लॉक मीडिया प्रभारी संजय सिंह चौहान,विधानसभा उपाध्यक्ष चंचल कश्यप,जिला संयुक्त मंत्री कुशविंदर सिंह चौहान,जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अंशु वर्मा AHP, मनोज वर्मा जिला मंत्री AHP,नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता,आकाश कुमार मंडल उपाध्यक्ष बिजुआ,हैप्पी गुप्ता मंडल मंत्री बिजुआ,गोल्ड मिश्रा मंडल अध्यक्ष बिजुआ,छोटू भाई संयुक्त मंत्री,विष्णु ब्लाक महामंत्री बिजुआ,नीरज पटेल,सीतू कश्यप,विकास कनौजिया जितेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button