थाना हैदराबाद पुलिस ने आपसी विवाद में तीन लोगों को किया गिरफ्तार 

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : थाना हैदराबाद पुलिस ने आपसी विवाद के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में रविन्द्र पुत्र छेदालाल  अमित पुत्र रविन्द्र और अश्वनी पुत्र रविन्द्र शामिल हैं, जो बाबरपुर बरगदिया गांव के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, ये तीनों आपस में कहा-सुनी करने के मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने उन्हें धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय गोला में पेश किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में व0उ0नि0 सन्तपाल सिंह राठौर, हे0का0 राजू वर्मा और का0 नीरज कुमार शामिल थे। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button