
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : विगत दिवस विवेकानन्द सभागार कलेक्टेªट मे भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा गोपामउ बूथ संख्या 354, 363 मे कार्यरत सुपरवाइजर प्रदीप मिश्रा ने एसआइआर फार्म का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण करने पर जिलाधिकारी ने उन्हें प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, ईआरओं, एईआरओं, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी व सभी सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।






