बजरंग दल व विहिप ने यूनुस का फूंका पुतला

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कौशाम्बी : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले के विरोध में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जनपद कौशाम्बी में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बांग्लादेश अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार का पुतला फूंककर बांग्लादेश तथा भारत सरकार को चेताया कि यदि हिंदुओं पर अत्याचार के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो देश का हिंदू बांग्लादेश की सीमा में घुसकर बांग्लादेश की ईंट से ईंट बजा देगा,जिसकी जिम्मेदार बांग्लादेश सरकार होगी। मंझनपुर मुख्यालय में डायट मैदान से जिला पंचायत चौराहे तक जुलूस निकालकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के हजारों कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा हाथों में तख्तियां लिए हुए बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी की गयी। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे विश्व हिंदू परिषद के प्रांत धर्म यात्रा प्रमुख काशी प्रांत अजय पांडे ने कहा कि देश का एक एक हिंदू बांग्लादेश के हिन्दुओं के समर्थन में है तथा कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि भारत के प्रधानमंत्री बांग्लादेश के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं करते है तो देश का हिंदू बांग्लादेश की सीमा में घुसकर बांग्लादेश की ईंट से ईंट बजा देगा,जिसकी जिम्मेदार बांग्लादेश सरकार और भारत की सरकार होगी। इस दौरान प्रांत धर्म यात्रा प्रमुख काशी प्रांत अजय पांडे, जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी,जिला मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक,राजेंद्र पाल, विहिप जिला सह मंत्री विवेक जायसवाल, जिला गोरखा प्रमुख बजरंग दल रूपेंद्र विश्वकर्मा,धीरेन्द्र सिंह जिला संयोजक बजरंग दल,सानू कुशवाहा,राधा मौर्या जिला मार्ग शक्ति प्रमुख, प्रिया जिला संयोजक दुर्गा वाहिनी,सुनील केसरवानी नगर अध्यक्ष भरवारी,शिखर मिश्रा जिला सह संयोजक बजरंग दल,रजत, शनि साहू,मनीष सोनकर सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button