कस्तूरबा मूकबधिर विद्यालय में रोटरी व रोटरेक्ट क्लब ने मनाया गणतंत्र दिवस

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी :  स्थानीय कस्तूरबा प्राथमिक मूकबधिर विद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब “मुस्कान” एवं रोटरेक्ट क्लब गोला “यूथ” के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब सदस्यों द्वारा विद्यालय के बच्चों एवं स्टाफ के साथ ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाने के साथ की गई। इसके उपरांत क्लब के सदस्यों ने बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस की खुशियां साझा करते हुए टॉफी, चॉकलेट, बिस्किट एवं चिप्स वितरित किए। इस अवसर पर रोटरी क्लब मुस्कान की सचिव अनुराधा पुरवार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी अग्रवाल, शिव गोपाल गुप्ता, अतुल राजपूत सहित रोटरेक्ट क्लब गोला यूथ के अध्यक्ष रोट. सर्वेंद्र अनुराग, सचिव रोट. एडवोकेट आनंद अर्कवंशी, कोषाध्यक्ष रोट. आनंद सिंह, पटेल सुशील वर्मा (डायरेक्टर न्यू पैरामाउंट कंपटीशन क्लासेस गोला), हर्षित गुप्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं नगर के संभ्रांत नागरिकों की उपस्थिति रही। बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button