
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान के तहत जनपद की विभिन्न विधानसभाओं में चौपालों का आयोजन किया गया। इन चौपालों में क्षेत्रीय कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों और मनरेगा मजदूरों से संवाद किया। विधानसभा पलिया के ब्लॉक बिजुआ अंतर्गत ग्राम पंचायत मटहिया में आयोजित चौपाल में पूर्व विधायक सतीश अजमानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सतीश अजमानी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार गरीबों को रोजगार देने के बजाय गरीबी को ही मिटाने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मनरेगा योजना लागू कर गरीब मजदूरों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी थी, जिससे उन्हें सम्मानपूर्वक आजीविका मिलती थी। लेकिन भाजपा शासनकाल में जॉब कार्ड धारकों को काम नहीं मिल पा रहा है और मजदूर भटकने को मजबूर हैं। वहीं श्रीनगर विधानसभा के ग्राम पंचायत कोठिया में रामपाल शाक्य, आफताब अहमद एवं योगेश वर्मा के नेतृत्व में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित मनरेगा मजदूरों को भाजपा सरकार द्वारा लागू किए गए मजदूर विरोधी कानूनों की जानकारी दी गई और उनके दुष्परिणामों पर चर्चा की गई। चौपालों में प्रमुख रूप से ललित वाल्मीकि, सत्तन गुप्ता, रामगोपाल वर्मा, शादी रानी, शिवकुमार, लालमोहन, शालिग्राम, रामकिशोर, पुरुषोत्तम, सतपाल सिंह, पुरुषोत्तम वर्मा, अमृतलाल लोधी, आकाश वर्मा, श्याम विष्णु, अंकित, करण सिंह, शिवपाल, छोटेलाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।






