होली पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए हरपालपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे के प्रमुख मार्ग तथा बाजार में सघन गश्त की। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए ड्रोन कैमरों के जरिए पूरे कस्बे की निगरानी की। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि त्यौहार के दौरान भीड़ का लाभ उठाकर अराजक तत्व शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करते हैं। ऐसे तत्वों की पहचान के लिए ड्रोन कैमरों का उपयोग किया जा रहा है। ड्रोन की मदद से उन मकानों की छतों और तंग गलियों की भी जांच की गई, जहाँ पुलिस की सीधी पहुँच मुश्किल होती है।शांति और भाईचारे की अपील गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने स्थानीय व्यापारियों और संभ्रांत नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि यदि किसी ने भी शराब पीकर हुड़दंग किया, जबरन रंग डाला या किसी भी प्रकार की अभद्रता की, तो उसके खिलाफ बिना किसी ढिलाई के कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ड्रोन से  निगरानी के साथ-साथ पुलिस बल ने कस्बे में पैदल गश्त कर आम जन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button