आज का राशिफल 10 मार्च 2026: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

आज का राशिफल 10 मार्च 2026: मेष, वृषभ, मिथुन सहित सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और परिवार से जुड़ी संभावनाओं को जानिए पंडित अक्षय दुबे के अनुसार।

उज्जैन। आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है, जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत है। करियर, व्यापार, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं देवी साधक तीर्थ नगरी उज्जैन के पंडित अक्षय दुबे के अनुसार सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को आज मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखना जरूरी है। कार्यस्थल पर सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, लेकिन आज बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचना बेहतर रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। मेहनत के बाद सफलता मिलने की संभावना है। घर-परिवार में कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। अपने इष्ट देव की आराधना करना लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि

आज दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से बचें। विरोधी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं, लेकिन सतर्कता से समस्या टाली जा सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है।

कर्क राशि

आज ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा। सुबह से शाम तक किसी न किसी कार्यक्रम में व्यस्तता बनी रहेगी। इसके बावजूद अपनी पसंद के कार्यों के लिए भी समय निकाल पाएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि

आज साहसिक निर्णय लेने का अवसर मिल सकता है। हालांकि कुछ तनावपूर्ण परिस्थितियां भी बन सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।

कन्या राशि

यदि आप दृढ़ निश्चय कर लेते हैं तो आज सफलता मिल सकती है। पारिवारिक और सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि आर्थिक दृष्टि से दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है।

तुला राशि

आज विपरीत परिस्थितियों को संभालने की जरूरत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है। दूर की यात्रा का योग बन सकता है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन संभावनाओं से भरा रहेगा। जिस काम के परिणाम की उम्मीद कर रहे हैं, उसमें सफलता मिल सकती है। शिक्षा और व्यापार से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशि

आज अनावश्यक चिंताओं से घिरे रह सकते हैं। नियमित कार्य पूरे होंगे, लेकिन महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यदि आप शेयर बाजार से जुड़े हैं तो निवेश में सावधानी बरतें।

मकर राशि

आज का दिन आपकी उम्मीदों को पूरा कर सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। व्यापारियों के लिए नए अवसर बनेंगे और नए सहयोगियों का साथ मिलेगा।

कुंभ राशि

आज आपको मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। किसी पर निर्भर रहने के बजाय अपने प्रयासों पर भरोसा करें। परिवार में प्रियजनों का आगमन हो सकता है। विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलने के संकेत हैं।

मीन राशि

कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हालांकि कीमती वस्तुओं के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। वाहन या भवन से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button