जनपद में गैस एजेंसियों में सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध:- एडीएम

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क रायबरेली : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ व अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने शहर में स्थित विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया।निरीक्षण कर उपलब्ध स्टाक, वितरण व उपभोक्ताओं द्वारा की गई बुकिंग इत्यादि की अभिलेखों की जांच की गई।अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में समस्त गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, उपभोक्ताओं को उनके द्वारा की गई बुकिंग के अनुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। जनपद में कही पर भी गैस सिलेंडर की कोई समस्या नहीं है। इसी क्रम में जनपद की समस्त तहसील क्षेत्र में उप जिलाधिकारियों द्वारा गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया एवं उपलब्ध स्टाक व व्यवस्थाओं को परखा गया, जिससे कही पर भी उपभोक्ताओं को कोई समस्या उत्पन्न न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button