पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान आयोजित हुआ

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : कस्बे के मां फूलमती मां सरस्वती इण्टर कॉलेज में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान आयोजित हुआ. आयोजन से भाजपाइयों में न‌ई ऊर्जा का संचार किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन करके किया गया. प्रथम चरण में सामूहिक रूप से सभी भाजपाइयों ने सर्वप्रथम वंदे मातरम गीत गाया।  मुख्य वक्ता भाजपा जिला मंत्री अविनाश पाण्डेय ने कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि शीर्षक पर अपना उद्बोधन देकर सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज हिन्दू द्वारा की गई। द्वितीय चरण में अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक एवं सदस्य प्रदेश कार्य समिति भाजपा अशोक सिंह ने इतिहास विकास शीर्षक पर विस्तृत चर्चा कर कार्यकर्ताओं का  उत्साहवर्धन किया। वरिष्ठ भाजपा नेता अभय शंकर शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए संवाद सद्भावना सेवा भाव संतुलन संयम समन्वय और सकारात्मक सोच स्थापित करने की प्रेरणा दी। प्रशिक्षण महाभियान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी संजय सिंह गुड्डू ने कार्य पद्धति शीर्षक पर विस्तृत प्रकाश डाला। बूथ प्रबंधन व मन की बात एवं टिफिन बैठक शीर्षक पर मुख्य वक्ता जिला प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। जिसकी अध्यक्षता आचार्य सतीश  मिश्र द्वारा की गई। सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन शीर्षक पर आलोक शुक्ला जिला संयोजक श्रम प्रकोष्ठ हरदोई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने की डिजिटल तकनीक बताई। जिसकी अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश वर्मा ने की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आनंद सैनी ने सभी  अतिथियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का पटुका पहनाकर स्वागत किया। अंत में सामूहिक राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामनरेश आर्य द्वारा किया गया। मण्डल महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने प्रशिक्षण अभियान में आए सभी वरिष्ठ सम्मानित कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से  पूर्व मण्डल अध्यक्ष अरविंद सिंह ,बाल गोविंद गुप्ता, नंदकिशोर कनौजिया, विनोद कुशवाहा, जितेन्द्र शुक्ला, डेविड शानू  रामकिशोर शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button