होली मिलन समारोह में सर्राफा व्यापारियों ने दिया एकता का संदेश, मूरतगंज सर्राफा मंडल का हुआ गठन

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क धौरहरा कौशाम्बी : मूरतगंज सर्राफा व्यापार मंडल के तत्वावधान में सोमवार को मूरतगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक संजय गुप्ता व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रयागराज सर्राफा मंडल के अध्यक्ष संजय वर्मा रहे। इस अवसर पर सर्राफा व्यापारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी तथा आपसी प्रेम, सौहार्द व सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजित होली मिलन कार्यक्रम से लोगों के बीच भाईचारा व एकता का संदेश बढ़ता है। होली के पारंपरिक त्यौहार में लोग आपस मे गले मिलकर लोग गिले शिकवे भी भुला देते हैं। इस दौरान व्यापारियों के हितों को मजबूत करने के उद्देश्य से मूरतगंज सर्राफा मंडल का औपचारिक गठन भी किया गया। मंडल के गठन में संयोजक संतोष सोनी, देवनारायण, गणेश प्रसाद, शिवबाबू सोनी, मिठाई लाल साहू, दुर्गा प्रसाद सोनी तथा मीडिया प्रभारी मोहित सोनी के नेतृत्व में संगठन की रूपरेखा तय की गयी जिसमें सर्वसम्मति से अंकित सोनी को अध्यक्ष, शुभम सोनी को उपाध्यक्ष, दीपक सोनी को कोषाध्यक्ष, मनोज साहू को कार्यकारिणी अध्यक्ष, दीपक वर्मा को महामंत्री तथा विनोद सोनी व प्रभाशंकर सोनी को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी। इस अवसर पर छोटू मौर्य, मनोज सोनी, रामबालक सोनी, सोनू सोनी, अभिषेक सोनी, पिंकू सोनी, अमित साहू, विशाल सोनी, गौरव मोदनवाल, सत्यम कौशल, लवकुश मौर्य, हरीश मौर्य, बंटी सोनी, अविनाश सोनी, दीपू सोनी, रविराज सोनी सहित प्रयागराज सर्राफा मंडल तथा फतेहपुर, भरवारी, सरायअकिल, तिल्हापुर मोड़, मनौरी, मंझनपुर, करारी सहित कई क्षेत्रों के सर्राफा व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी व्यापारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और व्यापारिक एकजुटता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button