राज्यसभा चुनाव में बगावत पड़ी भारी, ओडिशा कांग्रेस ने 3 MLAs को किया निलंबित

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद ओडिशा कांग्रेस ने 3 विधायकों को सस्पेंड और गिरिबाला बेहरा को पार्टी से निष्कासित कर दिया। जानिए पूरा मामला।

भुवनेश्वर। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ओडिशा में कड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाया है। पार्टी ने तीन विधायकों—सोफिया फिरदौस, रमेश जेना और दाशरथी गमांग—को निलंबित कर दिया है।

इसके अलावा कटक नगर सभा की सभानेत्री गिरिबाला बेहरा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन नेताओं पर राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी व्हिप का उल्लंघन कर क्रॉस वोटिंग करने का आरोप है। ओडिशा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंद दास ने बताया कि तीनों विधायकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की गई है और उन्हें स्थायी रूप से निष्कासित करने के लिए उच्च नेतृत्व से अनुमति मांगी गई है।

उन्होंने कहा कि जैसे ही केंद्रीय नेतृत्व से मंजूरी मिलेगी, आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और पार्टी के अंदर अनुशासन को लेकर सख्त संदेश दिया गया है।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button