
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत देवमलपुर के पास आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक विशालकाय कंटेनर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे के कारण नेशनल हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।
NHAI की त्वरित कार्रवाई और 1033 सेवा का रिस्पॉन्स
हादसे की सूचना मिलते ही NHAI (National Highways Authority of India) की टीम और 1033 इमरजेंसी सेवा तत्काल मौके पर पहुँची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने तुरंत भारी-भरकम क्रेन (किरण) को मौके पर बुलाया।घंटों की मशक्कत: NHAI के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पलट कर सड़क के बीचों-बीच फंसे कंटेनर को क्रेन की मदद से सीधा करवाकर सड़क के किनारे खड़ा करवाया। यातायात हुआ बहाल: मार्ग पर फैले मलबे और वाहन को हटाने के बाद टीम ने रास्ता पूरी तरह साफ करवाया, जिससे घंटों से फंसे मुसाफिरों ने राहत की सांस ली। मौके पर जहानीखेड़ा चौकी पुलिस और NHAI के अधिकारी यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाने के लिए डटे रहे। NHAI की टीम की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों और राहगीरों ने सराहना की है, जिससे एक बड़े जाम की स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।









