
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कौशाम्बी : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए शंख चौराहा एवं कलश चौराहा का विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नामकरण किया।
इस अवसर पर उन्होंने पंचम राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत वार्ड नं. 10 अशोक नगर, मंझनपुर स्थित मॉडल पार्क में योगशाला निर्माण एवं पार्क सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। साथ ही भगवान परशुराम, माता अवन्तीबाई लोधी, वीरांगना ऊदा देवी एवं संत गाडगे महाराज की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया। उप मुख्यमंत्री ने नगर पालिका परिषद मंझनपुर के भवन निर्माण कार्य का भी लोकार्पण करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शहरों के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम में पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, प्रभारी अवशेध गुप्ता, निवर्तमान विधायक शीलता प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, जितेन्द्र कुमार (सदस्य उ.प्र. अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग), नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी, भरवारी अध्यक्ष कविता पासी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







